देवरिया। मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे सेंटर में स्विच में गड़बड़ी से फोटो लेने में दिक्कत हो रही है। एसी खराब होने से मशीन गर्म होकर खड़ी हो जा रही है।
मेडिकल कॉलेज में निशुल्क एक्स-रे जांच की सुविधा है। ओपीडी के हड्डी, चेस्ट, सांस व टीबी, मेडिसिन समेत अन्य विभागों से मरीजों का जरूरत पड़ने पर एक्स-रे कराई जाती है, यहां प्रतिदिन ढाई सौ से अधिक एक्स-रे होता है।
डिजिटल एक्स-रे सेंटर एक फाटक भी टूटा है। इससे मरीज सीधे अंदर पहुंच जाते हैं। कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों को उन्हें बाहर निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे सेंटर की समस्याओं के बारे में प्राचार्य को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए हैं। जल्द ही समस्या दूरी हो जाएगी। संवाद