फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 12 लाख की चोरी का खुलासा नहीं, बच्चाें संग महिला धरने पर

Sat, 21 Dec 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के साकेत नगर मोहल्ले में तीन माह पहले हुई चोरी मामले का खुलासा नहीं होने व चोरी गए गहनों की बरामदगी नहीं होने से परेशान महिला शुक्रवार को सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गई। उसने कोतवाली के एक दरोगा पर डांट-फटकार थाने से भागने, बरामद गहने व पैसा लेकर रख लेने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि अधिकांश गहना मेरी बहन का है। पुलिस भी मेरी नहीं सुन रही है। मैं पुलिस अधिकारियों का चक्कर लगाकर थक गई हूं। उसने कहा कि अगर गहनों की बरामदगी नहीं हुई तो मैं अपनी तीनों बेटियों व एक पुत्र के साथ खुदकशी कर लूंगी। इधर महिला के धरने पर बैठने की सूचना पर मौके पर महिला सिपाही के साथ कुछ कांस्टेबल मौके पर तैनात दिखे। शहर की साकेत नगर निवासी स्मिता जायसवाल पत्नी संतोष जायसवाल ने कहा कि मेरे पति वाहन चलाते हैं। मेरे घर से 24 सितंबर को 12 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हो गई। पुलिस से बहुत गुहार लगाने के बाद दो को पुलिस ने जेल भेजकर कोरम पूर्ति कर लिया। इसमें दो लोग पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके है, जिसका नाम राजा कुशवाहा व राजू चौहान है फिर भी पुलिस आज तक उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। मैंने दो बार सीएम जनता दर्शन, दो बार डीआई, 12 बार एसपी से और दो बार तहसील दिवस, दो बार डीएम, दो बार समाधान दिवस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जा चुकी है। महिला ने कोतवाल पर जेवरात के बंदरबांट का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तीन घंटे तक बैठी रही महिला, कोतवाल के आश्वासन पर मानी
सुभाष चौक पर धरने पर बैठी स्मिता तीन घंटे तक मौके पर जमी रही। सूचना पर कोतवाल दिलीप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाल ने शीघ्र शेष आरोपियों की गिरफ्तारी करने व चोरी का सामान बरामद करने का आश्वासन दिया।
कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। नामजद अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला की तरफ से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। महिला की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार चोरों के पास से जो रकम बरामद हुई थी उसे कोर्ट के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें