फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधानाचार्य के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग, सड़क जाम

Sat, 21 Dec 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। कॉलेज से घर जा रहे एक प्रधानाचार्य को दो दिन पहले कुछ छात्रों ने रास्ते में रोक कर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज कालेज के छात्र, छात्राओं ने शुक्रवार को पिंडी भागलपुर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक ने छात्रों को सड़क से हटाकर आरोपितों पर कार्रवाई करने की बात कही। उधर मामले में प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मईल थाना क्षेत्र के इटहुरा हजाम गांव निवासी जयराम कुशवाहा लार क्षेत्र के रेवली स्थित महात्मा गांधी आदर्श इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हैं। बुधवार को छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक रोक छह की संख्या में घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने पिटाई कर दिया। जिससे घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। इधर दो दिन बाद भी आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज कालेज के छात्र पिंडी भागलपुर मार्ग को जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे।
जानकारी पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उमेश बाजपेयी ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने थाने पहुंच आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। छात्रों को समझाकर शांत करा दिया गया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर प्रधानाचार्य के ऊपर हए हमले को लेकर छात्र लामबंद हो गए। करीब 45 मिनट तक सड़क पर रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बच्चों को दुलारते हुए पढ़ाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें