फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज और भलुअनी ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय सहित भलुअनी ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनांतर्गत कराए गए कार्यों का केंद्रीय टीम द्वारा जांच की जाएगी। इस जांच से अधिकारी परेशान हैं। सोमवार को सीडीओ को भी बरहज ब्लॉक का मुआयना करने आना था, लेकिन किसी कारण वश नहीं आए।
विज्ञापन

बुधवार को बरहज और भलुअनी ब्लॉक का केंद्रीय टीम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराये गए कार्यों का जांच की जाएगी। इसको लेकर पूरे दिन परिसर में अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यों को पूर्ण करने में लगे हुए थे। ब्लॉक कर्मियों के अनुसार टीम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 2014-15 और 2024-25 तक कराये गये कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाना है। तैयारियों के साथ-साथ परिसर, कार्यालय, आवास आदि को चमकाया जा रहा था। वहीं एक दिन पूर्व अचानक सीडीओ कार्यक्रम लग जाने से परिसर में खलबली मची रही। बीडीओ एजाज अहमद ने बताया कि केंद्रीय टीम द्वारा जांच किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें