फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मतदान केंद्र से लौटी पत्नी का गला काट कर पति हुआ फरार, मामूली बात पर हुआ था विवाद

Fri, 04 Mar 2022 03:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। आरोपी के पिता को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौती राय गांव में गुरुवार दोपहर मतदान केंद्र से लौटी महिला की पति ने गला काटकर हत्या कर दी और कमरे का दरवाजा बंद कर फरार हो गया। मायके वालों ने दामाद पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


धनौती राय गांव निवासी जय गोविंद यादव की शादी छह साल पूर्व बरसीपार गांव निवासी गुलाब यादव की बेटी शांति देवी (32) के साथ हुई थी। दोपहर में शांति देवी मतदान कर घर आईं तो किसी बात पर उनका पति से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो जय गोविंद ने कमरे से बेटे और बेटी को बाहर निकाल दिया।

आरोप है कि जय गोविंद ने धारदार हथियार से शांति की हत्या कर दी और शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला के पिता ने कोतवाली पहुंच कर जय गोविंद पर आरोप लगाया है कि वह अक्सर शांति को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन


पिता और अन्य परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा भी किया। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। आरोपी के पिता को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें