फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर जाम ने लिया इम्तिहान..एक घंटे में तय हुआ एक किमी का सफर

Sun, 07 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया में लगा जाम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मुख्य मार्ग पर शनिवार की दोपहर में घंटों जाम रहा। इस समय पीईटी देकर लौटे अभ्यर्थियों को जहां दिक्कत हुई, वहीं वाहन चालकों को एक किमी दूरी तय करने में करीब एक घंटे लग गए।
गोरखपुर की तरफ से आ रहा टैंकर ओवरब्रिज पर खराब हो गया। इसके चलते एक लेन बंद हो गया। वाहनों को एक ही लेन से बारी-बारी से निकाला गया। इस वजह से गोरखपुर रोड पर करीब दो किमी तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

परीक्षा छूटने के समय शहर का मुख्य मार्ग जाम हो गया। सबसे बड़ी दिक्कत तब हुई जब बैतालपुर से आ रहा ट्रैंकर ओवरब्रिज के बीच खराब हो गया। गोरखपुर की तरफ जाने वाले व आने वाले वाहन पुल के दोनों तरफ खड़े हो गए। देखते पुल से पुरवां चौराहे से एक किमी आगे व पुल से एक किमी पीछे तक वाहनों की कतारें लग गई। जाम के कारण परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों को पैदल जाना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची यातायात पुलिस ने एक तरफ के लेन को रोककर पहले गोरखपुर के तरफ जाने वाले वाहनों को भेजवाया, फिर गोरखपुर के तरफ से आने वाले वाहनों को भेजवाया। बारी-बारी से लेन चालू होने जिस लेन को रोका गया उस लेन में वाहनों की कतारें खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें