फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर में फोरलेन के लिए सरयू पर पुल का निर्माण शुरू

Sun, 07 Sep 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। तमकुही राज से सिकंदरपुर तक बनने वाली फोरलेन सड़क के लिए सरयू नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू हो गया है। पुल में 19 खंभे होंगे।
विज्ञापन

इसकी लागत करीब 300 करोड़ रुपये है। पुराना पुल जर्जर होने के चलते दो साल से हाइट गेट बैरियर लगाकर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। नया पुल बन जाने से भारी वाहनों सहित छोटे वाहनों को रफ्तार मिलेगी।
बलिया-देवरिया को फोरलेन सड़क से जोड़ने के लिए बलिया जिले के सिकंदरपुर से कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तक फोरलेन सड़क का निर्माण चल रहा है। भागलपुर में सरयू नदी पर 25 साल पहले बना पुराना पुल 110 टन भार क्षमता का था। इसकी भार वाहन शक्ति वर्तमान में और कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने जमाने का पुल होने व कंटीलीवर जर्जर हो जाने के कारण भारी वाहनों का आवागमन बंद है। वाराणसी बलिया बक्सर से गोरखपुर, बिहार, नेपाल की यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए सरयू नदी पर नये पुल का निर्माण शुरू हो गया है। नये पुल के बन जाने से दोनों जिले में व्यवसाय को गति मिलेगी। साथ ही दोनों जिलो के चौराहों का विकास होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें