बाइक को चपेट में लेकर टेंपो पलटा, तीन घायल
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कसया-देवरिया मार्ग पर बसंतपुर धूसी चौराहे के समीप मंगलवार की सुबह बाइक को चपेट में लेने के बाद टेंपो पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दुकानदारों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी इंदल प्रसाद (58 बर्ष) गांव की दो महिलाओं के साथ चौराहे से टैंपो में बैठकर तरकुलवा सामान खरीदने के लिए जा रहे थे।
बसंतपुर धूसी के निकट सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टैंपो ने चपेट में ले लिया। फिर टेंपो पलट गया। हादसे में इंदल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं।