फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिजनों की डांट के डर से भागा किशोर वाराणसी के बाल सुधार गृह में मिला

Tue, 19 Aug 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। बच्चों के साथ खेलने के दौरान हुई मारपीट के बाद परिजनों के डर से भागा एक किशोर वाराणसी के बाल सुधार गृह में मिला। बताया जा रहा है कि लिच्छवी ट्रेन में बैठकर जा रहा था। ट्रेन में रोता बिलखता देख यात्री उसे वाराणसी उतार कर जीआरपी पुलिस को सौंप दिया। किशोर के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी का एक 11 वर्षीय किशोर गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान एक बच्चे के सिर में चोट लग गई और सिर फट गया। खेल रहे अन्य बच्चे उक्त किशोर पर इसका आरोप लगाने लगे। घटना के बाद किशोर अपने परिजनों के भय से मौके से भाग कर लार रोड रेलवे स्टेशन पहुंच गया। उस समय मुज्जफरपुर से दिल्ली जाने वाली लिच्छवी ट्रेन आयी जिसमें वह बैठ गया। ट्रेन में बैठने के बाद जब गाड़ी मऊ से आगे पहुंची तो वह रोना बिलखना शुरू कर दिया। ट्रेन में बैठे यात्रियों ने किशोर को वाराणसी कैट स्टेशन पर उतार कर जीआरपी पुलिस को सौंप दिया। जीआरपी पुलिस ने वाराणसी के बाल सुधार गृह भेज दिया। इसी बीच किसी माध्यम से बाल सुधार गृह से किशोर के पिता को रविवार को फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें