फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधीक्षण अभियंता पर नियम विरुद्ध टेंडर जारी करने का आरोप

Thu, 25 Dec 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ठेकेदार कल्याण समिति ने लोक निर्माण विभाग के देवरिया वृत्त के अधीक्षण अभियंता पर चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की नीयत से नियम विरुद्ध शर्तें लगा कर टेंडर जारी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के मुख्य अभियंता को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि देवरिया वृत्त के अधीक्षण अभियंता बार-बार 40 लाख से ऊपर और दो करोड़ से नीचे के टेंडर में प्रहरी एप पर नित्य नए टूल लगा कर ठीकेदारों को अपात्र करा देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 नवंबर 2025 को सलेमपुर-नदौली घाट पर पांटून पुल बांधने और खोलने की निविदा आमंत्रित की गई। इस निविदा में सेतु के पंजीयन की शर्त लगा दी गई है, जो नियम विरुद्ध है। लोक निर्माण विभाग किसी अन्य जनपद में ऐसी शर्त नहीं लगाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें