बघौचघाट। कंचनपुर बघौचघाट मेन मार्ग पर हनुमानगंज चौराहे से कुछ दूरी पर बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आई नीलगाय के टेंपो पर कूद जाने से टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पथरदेवा कस्बा निवासी 32 वर्षीय राधेश्याम मद्धेशिया पुत्र अवध नारायण मद्धेशिया बृहस्पतिवार को देवरिया से सवारियां छोड़कर टेंपो से वापस पथरदेवा लौट रहे थे। टेंपो कंचनपुर- बघौचघाट मेन मार्ग पर हनुमानगंज चौराहे से कुछ आगे पहुंचा, तभी अचानक एक नीलगाय सड़क पार करते हुए टेंपो पर कूद गई।
घटना में टेंपो असंतुलित हो गया और चालक राधेश्याम घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तरकुलवा चौकी पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी पथरदेवा भेजवाया। संवाद