फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महंगाई की मार, पूजा सामग्री से लेकर फल तक हुए महंगे

Sat, 14 Nov 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर में छठ पर सजा फलों का बाजा
विज्ञापन
देवरिया। पुत्र के दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले चार दिवसीय छठ महापर्व के लिए बरहज, खुखुंदू और भाटपाररानी सहित देवरिया के बाजार में पूरे दिन खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूजा सामग्री और फलों के दाम आसमान छूते दिखे।
विज्ञापन

बरहज संवाद के अनुसार नगर क्षेत्र में खरीदारी के लिए लोगों की चहलकदमी बनी रही। भीड़ के कारण नगर में रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इससे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। छठ घाटों पर लोग वेदी बनाते और अपना नाम लिखते देखे गए।
नगर पालिका और ग्राम पंचायत स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। खुखुंदू कस्बे में शुक्रवार को लौकी 100 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी, जबकि बृहस्पतिवार को यह 80 रुपये किलो थी। मांग अधिक होने के कारण शाम होते-होते लौकी की किल्लत हो गई।
विज्ञापन

खुखुंदू में शरीफा-नारियल 50 रुपये और अनानास 80 रुपये में बिक रहा था। मेरठ वाला गन्ना भी 60 रुपये जोड़ी में उपलब्ध था।
खुखुंदू संवाद के अनुसार, कस्बे में करीब डेढ़ सौ छठ पूजा की दुकानें सड़क किनारे सजी थीं। इन दुकानों पर पूजा सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। शुक्रवार को प्रत्येक गन्ने की कीमत 30 रुपये थी।
अनार 150-200 रुपये प्रति किलोग्राम और संतरा 100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था। व्रती महिलाओं का कहना है कि पूजा का डाल तैयार करने में दो से तीन हजार रुपये तक खर्च हो रहे हैं।
भाटपाररानी संवाद के अनुसार नगर में भी सड़कों के किनारे दुकानें सजी हुई थीं। बेलपार चौराहा, स्टेशन रोड, रतसिया मोड और फुलवरिया रोड जैसे कई स्थानों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कपड़ों और किराना की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ देखी गई। पुलिसकर्मी पूरे दिन जाम समाप्त करने में जुटा रहा।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें