फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ड्रोन कैमरे से होगी छठ घाटों की निगरानी

Sat, 14 Nov 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बथुआ रिवर फ्रंट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र के छठ घाटों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। गोताखोर भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसीलदार अरुण कुमार यादव, सीओ राजेश चतुर्वेदी, ईओ नीतीश गौरव और नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि छट्ठे लाल निगम ने छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
नदी में निर्धारित सीमा से आगे जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। ईओ नीतीश गौरव ने कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाट पर महिलाओं के लिए अलग सुरक्षित व्यवस्था और पर्याप्त प्रकाश का इंतजाम किया जाएगा। इस बार छठ घाट की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे घाट क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों से होगी। नदी में गोताखोरों की तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल मदद पहुंचाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें