चनुकी। भटनी-वाराणसी खंड पर स्थित लार रोड रेलवे स्टेशन का दक्षिणी ढाला बंद कर दिया गया है। अब यात्रियों को पुराने ढाले के और दक्षिण तरफ बने नए ढला के रास्ता से होकर जाना पड़ेगा जो पूरी तरह बन कर तैयार हो चुका है बुधवार से आवागमन चालू भी हो गया है ।
लार रोड से भटनी तक डबल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है साथ ही लार रोड स्टेशन का प्लेटफार्म को भी पहले लंबा किया गया है। इसके चलते स्टेशन का दक्षिणी ढाले को हटा कर कुछ आगे ईटहुरा मिश्र के सामने कर दिया गया है। पुराने ढाले को पूर्णतः बंद कर दिया गया और नए वाले ढ़ाले से आवागमन शुरू करा दिया गया है।
अब लोगों को पुराने ढाले तक आने के बाद वहां से पांच सौ मीटर और दक्षिण तरफ जा कर नए ढाले से होकर लार रोड बाजार होते आगे की यात्रा करना पड़ेगा। लार रोड स्टेशन अधीक्षक अमर नाथ तिवारी ने बताया कि प्लेट फार्म लंबा किया गया है।