फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यातायात पुलिस ने 126 वाहनों का किया ई-चालान, पांच सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन

अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की जांच कर सही कागजात मिलने पर नंबरिंग की गई। वहीं सुभाष चौक, बस स्टैंड और मालवीय रोड पर सड़क किनारे खड़े होकर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र के अभाव, हेलमेट न पहनने और तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कुल 126 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 5 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह के अभियानों का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें