फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जाम की समस्या से निजात के उपाय ने ही बढ़ा दी मुसीबत, बढ़ रहे हैं हादसे

Fri, 16 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर वन निगम कार्यालय के समीप का कट लोगों की जान ले रहा है। सब कुछ जानने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। कट के समीप न तो कोई ब्रेकर है और न ही कोई निशान है। इससे हादसे का खतरा हर समय बना रहता है।
विज्ञापन

पुलिस ने जाम की समस्या से निजात दिलाने का जो फार्मूला निकाला है, वह लोगों की जिंदगी व उनकी सुरक्षा पर भारी पड़ रहा। क्रेन के टक्कर से अनुबंधित बस पलटने की घटना तो बड़ी थी, लेकिन गनीमत है कि मोड़ पर क्रेन व बस की स्पीड धीमी थी। जिससे किसी का जान नहीं गई।
करीब एक साल पहले गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने दो सौ मीटर तक की बैरिकेडिंग लगा दी। चौराहे से उत्तर तरफ नगर सहित रुद्रपुर जाने के लिए आठ सौ मीटर आगे वन निगम कार्यालय के पास स्थित कट से मुड़ना है। वहां पर किसी प्रकार का ब्रेकर या जेब्रा सहित अन्य कोई निशान नहीं बना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोरखपुर से गौरी बाजार होते हुए रुद्रपुर जाने वाली बस जब कट के समीप पहुंचकर मुड़ने को हुई तो पीछे से क्रेन ने टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। जिसमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
10 दिन पहले गौरी बाजार रिश्तेदारी में आया बरियारपुर निवासी युवक कुलजीत राजभर जब इस कट से मुड़ रहा था, तो वह पिकअप की चपेट में आ गया। इस समय उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 18 दिन पहले इसी कट पर रुद्रपुर जा रहा दस चक्का ट्रक पलट गया था।
हादसे में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 18 अक्टूबर को टैंकर की चपेट में आने से पननहा निवासी युवक चंदन घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें