फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जल निकासी की समस्या को जल्द दूर करने के दिए निर्देश

Fri, 16 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। बघौचघाट कस्बा पुरानी बाजार स्थित मछली मार्केट में गंदे पानी की निकास की समस्या बीते एक वर्ष से बनी हुई है। नाली न होने के कारण बाजार में पानी जमा हो गया है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। काफी दिनों से गंदा पानी जमा रहने से मछली विक्रेताओं, दुकानदारों और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से समस्या की जानकारी दिए जाने पर मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री बघौचघाट मछली मार्केट पहुंचे और मौके पर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द पानी निकासी का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनिल प्रसाद, कुंवर राय, संजय सिंह, रामायण साहनी, विनोद माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें