फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी, घरों में रहने को मजबूर हुए लोग

Tue, 23 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। मंगलवार को घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही बर्फीली हवा से ठिठुरन और बढ़ गई।
विज्ञापन

भीषण सर्दी में नगर पंचायत की अलाव व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। नगर के मुख्य चौराहों पर सुबह छह बजे तक अलाव नहीं जला था। सुबह सात बजे नगर पंचायत के कर्मचारी मुख्य चौराहों पर थोड़ी सी लकड़ी से अलाव जलाकर कोरम पूरा कर रहे थे। लोगों ने नगर पंचायत से पर्याप्त अलाव नहीं जलने की शिकायत की।
नगरवासी संजय जायसवाल, केशव राजभर, रमेश विश्वकर्मा, सुनील मोदनवाल आदि लोगों ने कहा कि भीषण ठंड में नगर पंचायत ठीक से अलाव नहीं जलवा रही। चौराहों पर केवल दो-चार लकड़ी जला दी जा रही, जो ठीक से एक घंटा भी नहीं जल रहा। वार्डों में अलाव कही नहीं जल रहा। उन्होंने हर मोहल्ले में अलाव जलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ नितेश गौरव ने कहा कि नगर में 25 से 30 प्वाइंट पर अलाव जल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें