लूट को विफल करने वाले सुरक्षाकर्मी पुरस्कृत हुए
बरहज। क्षेत्र के कोल्हुआं गांव में बृहस्पतिवार को सीएमएस कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ कैशवैन सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बहादुरी अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही नगद पुरस्कार भी दिया गया। सभी ने 28 मार्च को जान पर खेलकर कैश लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया था।
कंपनी के कर्नल राजीव सिंह, जागीर सैफ, एचआर आनंद मिश्र और गोरखपुर शाखा प्रबंधक कमलनयन आदि कोल्हुआं गांव स्थित कस्टोडियन प्रभुनाथ पांडेय के घर पहुंचे। वहां अधिकारियों ने प्रभुनाथ पांडेय को दो लाख, समोगर निवासी योगेंद्र तिवारी और नंदलाल गोंड़ को एक-एक लाख रुपये देकर पुरस्कृत करते हुए बहादुरी का पुरस्कार दिया।
कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि बदमाशों ने जिला मुख्यालय के बरहज गली में एक कर्मी के सहयोग से कैश वैन लूटने का प्रयास किया था। लूट की घटना को इन सुरक्षाकर्मियों ने विफल कर दिया था। प्रभुनाथ पांडेय को गोली लग गई थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।