फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक की तलाश तेज, पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक की तलाश तेज, पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। बरहज क्षेत्र के पैना गांव स्थित स्व. विंध्याचल शाह इंटर कॉलेज की कापियां बड़का गांव के प्रधान के घर लिखवाने का मामला पकड़ में आने के बाद अधिकारियों की सुस्ती दूर हुई। पुलिस ने इस केंद्र के व्यवस्थापक रहे तारकेश्वर प्रसाद की तलाश में रात में कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस की ओर से बुधवार को केंद्र व्यवस्थापक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
बुधवार को इस केंद्र के व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया। इसके बाद द्वितीय पाली में 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा शुरू कराई गई। मौके पर डीआईओएस देवेंद्र कुमार खुद ही बैठे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को बरहज क्षेत्र के बड़का गांव में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल के संस्कृत एवं इंटर के चित्रकला की कापियां ग्राम प्रधान के घर लिखवाए जाने का मामला सामने आया। एसडीएम एवं पुलिस ने छापा मारा और बड़ी संख्या में लिखी गईं कॉपियां व प्रश्न पत्र बरामद किए। जांच में पता चला कि कॉपियां स्व. विंध्याचल शाह इंटर कॉलेज पैना की हैं और यहां के कुछ अध्यापकों और बड़का गांव के प्रधान के पुत्र की मिलीभगत से यह सब हो रहा था।
इस मामले में डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक, ग्राम प्रधान, एक किशोर सहित नौ लोगों पर केस दर्ज कराया था। मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद से केंद्र व्यवस्थापक तारकेश्वर प्रसाद गुप्त का पता नहीं चल रहा है। यहां तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका को भी शिक्षा विभाग से जुड़े लोग ही संदिग्ध बता रहे हैं।
बताया जाता है कि इनकी मौजूदगी में कॉपियां बाहर कैसे गईं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। उधर बुधवार को पैना स्थित विद्यालय के नए केंद्र व्यवस्थापक के रूप में अनूप कुमार मौर्य और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक कौशल सिंह को बनाया गया। केंद्र पर द्वितीय पाली में इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 243 परीक्षार्थियों में 53 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस पूरे समय तक इस केंद्र पर डटे रहे। डीआईओएस दवेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र के लॉकर की चाबी एक कर्मचारी के पास थी। उसे लेकर अंग्रेजी की परीक्षा कराई गई। आगे ऐसी घटना न हो, इसके लिए अन्य केंद्रों को भी सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र को आजीवन डिबार करने और मान्यता प्रत्याहरण की तैयारी
बरहज। क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र की कॉपी बाहर लिखे जाने का भंडाफोड़ होने के बाद डीआईओएस सहित अन्य अधिकारी विद्यालय को आजीवन डिबार करने और मान्यता रद करने की कार्रवाई में जुट गए हैं। डीआईओएस देवेंद्र कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को इस कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें