फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तरन्नुम की तलाश तेज रिश्तेदारों के घर दबिश

Sun, 21 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी की फरार पत्नी तरन्नुम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुक्रवार की रात और शनिवार को रिश्तेदारों के घर दबिश दी, मगर वह हाथ नहीं आई। वहीं रिमांड पर लिए गए गौहर और मॉल में काम करने वाले वर्करों से पूछताछ के दौरान सामने आई बातों में उलझी पुलिस इसकी सच्चाई जानने के लिए होमवर्क कर रही है।
पुलिस के हाथ कई ऐसे मोबाइल नंबर लगे हैं, जो दूसरे देश के हैं। इसमें कई नंबर नेपाल के भी हैं। शहर के रामनाथ देवरिया निवासी उस्मान गनी का हनुमान मंदिर रोड में एसएस मॉल व ईजी मार्ट है। ईजी मार्ट में मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने धर्मांतरण कराने के कोशिश करने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। पुलिस इस मामले में सात सितंबर को उस्मान गनी, उसके साले गौहर और पत्नी तरन्नुम पर केस दर्ज किया। युवती का बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने लखनऊ से उस्मान गनी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन

गौहर अली को रिमांड लेने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में धर्मांतरण कराने वाले नेटवर्क से जुड़े कई लोगों का नाम सामने आए हैं। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच में जो भी बातें सामने आई हैं, उसकी सच्चाई जानी जा रही है।
विज्ञापन

बहन-बेटियों की रक्षा करने को तैयार-शलभ मणि ःसदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह हिंदू परिवार की बहन-बेटियों की रक्षा करने की बात कह रहे हैं। वह कह रहे हैं कि एक यदुवंशी परिवार की बेटी ने अपनी बात रो कर बात बताई। 24 घंटे की भीतर आरोपी जेल चला गया। धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें