फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धर्मांतरण व यौन शोषण में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। युवती को प्रेम जाल में फंसाकर घर ले जाकर धर्मांतरण कराने, यौन शोषण सहित अन्य मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें दो महिलाएं भी शामिल रहीं। शनिवार को मुख्य आरोपी अजरुद्दीन, उसके पिता इब्राहिम, संजीदा पत्नी मुसाहिर एवं तव्वसुम पत्नी मुबारक अंसारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी हरीराम यादव ने बताया कि सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 सितंबर को अनुसूचित जनजाति की युवती को पड़ोस के गांव का युवक अजरुद्दीन ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसा लिय फिर अपने घर लेकर चला गया। आरोप है कि एक सप्ताह तक अपने घर में रखकर यौन शोषण किया। धर्मांतरण के लिए युवती पर आरोपी और उसके माता-पिता तथा अन्य लोगों ने दबाव बनाया। 17 सितंबर को मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर तीन नामजद सहित अज्ञात अन्य पर धर्मांतरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को सौंपी गई। 18 सितंबर को पुलिस युवती को बरामद करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवती को 19 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें