फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तिवारीपुर में गिरी पिंक शौचालय की छत, हड़कंप

Sun, 08 Mar 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के आजाद नगर दक्षिणी के तिवारीपुर वार्ड में नगरपालिका कार्यालय की ओर से महिलाओं के प्रयोग के लिए पिंक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका छज्जा दिन में गिर गया। पिंक शौचालय का छज्जा गिर जाने से मातहतों में खलबली मच गई। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन

आजाद नगर दक्षिणी-तिवारीपुर वार्ड में जरूरत पर महिलाओं की सुविधा के लिए नगरपालिका की ओर से करीब पांच लाख की लागत से दो सप्ताह पूर्व पिंक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। लोगों के अनुसार मातहतों द्वारा दीवार खड़ी कर छज्जा लगा दिया गया। पिंक शौचालय में चार सीट जबकि एक केयरटेकर रूम बनाया गया है। बताया जा रहा है कि मजदूर शटरिंग खोल रहे थे।
इसी बीच छज्जा गिर गया। संयोग रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। छज्जा गिर जाने से लोग हतप्रभ हैं। लोगों का कहना है कि छत में सरिया और मैटेरियल का प्रयोग मानक के विपरीत किया गया है। हालांकि शौचालय में अनियमितता के पीछे लोग जिम्मेदारों को दोषी ठहरा रहे हैं। जेई अवनीश कुमार ने बताया कि तिवारीपुर वार्ड में बनाए जा रहे पिंक शौचालय का छज्जा गिरने की बात सामने आई है। जांच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें