फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिजनों ने छोड़ा साथ, नहीं मानी हार, महिलाओं को बना रहीं सशक्त

Sun, 08 Mar 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज निवासिनी और चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी की चेयरमैन सावित्री राय   स्रोत परिजन
विज्ञापन
बरहज। कम उम्र में शादी कराने की बात लबकनी बासु निवासिनी और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरमैन सावित्री राय के मन में ऐसी चुभी कि उन्होंने ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए न केवल नर्स की नौकरी छोड़ दी, बल्कि एक समय परिजनों की भी परवाह नहीं की।
विज्ञापन

वर्ष 1996-1997 से सामाजिक कार्य में सक्रिय सावित्री राय अब तक 2000 से अधिक महिलाओं को कामकाजी बना चुकी हैं।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरमैन सावित्री राय मूलरूप से लबकनी बासु की रहने वाली हैं। वह कई स्वयंसेवी संगठनों के जरिए महिलाओं को उद्यमिता की राह दिखा रही हैं।
1989 में बिहार के बेतिया में स्टॉफ नर्स की नौकरी लगी थी, लेकिन समाजसेवा के आगे नौकरी रास नहीं आई। सावित्री राय को महिला रोल मॉडल अवार्ड के अलावा अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 29 अप्रैल 2017 को तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक ने लखनऊ में वुमेन फ्लो अवार्ड, 2019 में तत्कालीन वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली में कंफेड्रेशन ऑफ इंडिया इंडस्ट्री फाउंडेशन की ओर से आयोजित वुमेन एक्जांपल अवार्ड, 2020 में प्रयागराज में एमएनएनएनआईटी सभागार में फूलपुर की तत्कालीन सांसद केशरी देवी और डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के तहत महिला रोल मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें