फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूर नहीं हुई खराबी दूसरी मशीन से जांच

Sat, 17 May 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- नई मशीन से जांच में लग रहा समय, मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार, बिना जांच कराए लौटे 25 मरीज
विज्ञापन




देवरिया। मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे मशीन की खराबी दूसरे दिन शनिवार को दूर नहीं हो सकी। दूसरी मशीन से जांच की जा रही है, लेकिन जांच में समय लगने की वजह से लोगों को देर तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। दूर-दराज से आए मरीजों को निराश होना पड़ा। करीब पचीस मरीजों को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ा।

मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए निशुल्क एक्स-रे की सुविधा है। अस्पताल में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। ओपीडी में जांच के बाद जरूरत पड़ने पर डॉक्टर एक्स-रे कराते हैं। इसके अलावा वार्ड में भर्ती व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का भी एक्स-रे होता है। शरीर के बड़े हिस्से का एक्स-रे पुराने भवन स्थित डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर होता है। यहां मरीजों की लंबी कतार रहती है। शुक्रवार को मशीन खराब हो गई, जिससे मरीजों को लौटना पड़ा। शनिवार को सीटी स्कैन के बगल में स्थापित नई डिजिटल मशीन से जांच हुई। यहां दोपहर 12 बजे मरीजों की लंबी कतार थी। इस मशीन से जांच में समय अधिक लग रहा था। दोपहर करीब एक बजे तक मात्र 70 मरीजों की जांच हुई थी, यहां मरीजों को दो से ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जबकि खराब हुई मशीन से काम तेज होता था और जांच में कम समय लगता था। एक दिन में डेढ़ सौ से अधिक जांच होती थी। नई मशीन से करीब 130 लोगों की ही जांच हो सकी। करीब 25 मरीजों को मायूस होकर बिना जांच कराए लौटना पड़ा। मशीन को ठीक होने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

- अस्पताल में एक्स-रे की निशुल्क सुविधा है। एक मशीन के खराब होने के बाद नई डिजिटल एक्स-रे से जांच की गई। मरीजों की जांच की गई। खराब मशीन को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें