देवरिया। शहर के हनुमान मंदिर रोड स्थित मॉडल शॉप से एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो में पुलिस वर्दी पहने एक दीवान शराब पीते और संगीत पर झूमते दिख रहा है। वीडियो में कुछ अन्य लोग भी नशे की हालत में जमीन पर पड़े नजर आ रहे हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक ने तुरंत घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आरोपी दीवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद