फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यौन शोषण के आरोपी को पुलिस आज रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ

Wed, 23 Apr 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यौन शोषण के आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति मनोज कन्नौजिया को पुलिस 23 अप्रैल को रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

विवेचक के न्यायालय में रिमांड के लिए दिए गए प्रार्थनापत्र पर न्यायालय ने सुबह नौ से शाम तीन बजे तक पूछताछ करने की अनुमति दी है।
सोमवार को विवेचक दिलीप कुमार सिंह ने विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो वीरेंद्र सिंह की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। इसे गंभीरता से लेते हुए अदालत ने मंगलवार को को मनोज कन्नौजिया को न्यायालय तलब कर सुनवाई की। इस दौरान रिमांड पर देने का आदेश दिया।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली जिला पंचायत सदस्य का पति मनोज कन्नौजिया छह मार्च को इलाज कराने रिश्ते की 17 वर्षीय बहन को चार पहिया वाहन से देवरिया ले जा रहा था। पीड़िता के पिता का आरोप है रास्ते में उसने बेटी को टॉफी में नशीली दवा मिलाकर खिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के बेहोश हो जाने पर देवरिया रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ यौन शोषण किया। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में 26 मार्च को केस दर्ज किया था।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें