देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांंत वीर के निर्देशन में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश और नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर और मईल पुलिस ने तीन बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस के इस कार्रवाई से अन्य बदमाशों में दहशत व्याप्त है।
रुद्रपुर पुलिस ने मिश्रौलिया निवासी दीपक यादव तथा गनेशपुर के शिवपुर टोला निवासी प्रदीप यादव पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। दीपक पर सदर कोतवाली, सुरौली तथा रुद्रपुर कोतवाली में कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
प्रदीप यादव पर रुद्रपुर थाने में कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। मईल पुलिस ने भागलपुर निवासी शिवम यादव पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इसके खिलाफ गैंगस्टर, हत्या, आबकारी एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज है। संवादम