फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंगलौर का नारियल, अंबिकापुर का खीरा और बाराबंकी के खरबूजे से बाजार गुलजार

विज्ञापन
ठेले पर सजी ​खिरा की दुकान।संवाद
विज्ञापन
-नारियल, खीरा, तरबूजा, खरबूजा और बेल का शरबत दे रहा लोगों को गर्मी में राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लू के थपेड़ों और पछुआ हवा से दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं गर्मी में लोग सेहत की फिक्र भी कर रहे हैं। इस समय शहर में गर्मी को नियंत्रित रखने और स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए नारियल, खीरा, बेल, तरबूजा और खरबूजा आ गया है। शहर और कस्बे में जगह-जगह ठेले और दुकानों पर यह सज गए हैं। दुकानदार भी मौसम और लोगों की रूचि और मांग के हिसाब से इन फलों को रोजाना बहुतायत में मंगा रहे हैं।
-
बंगलौर के नारियल की क्वालिटी सबसे अच्छी
मंडी में बंगलौर से आया नारियल ट्रक से उतर रहा था। दुकानदार घनश्याम ने बताया कि बंगलौर से यह नारियल अभी आया है। गुजरात और तमिलनाडु से भी नारियल आता है। बाजार में बंगलौर के नारियल को अच्छा माना जाता है। इसकी क्वालिटी सबसे अच्छी होती है। इस समय इसका थोक रेट 48 से 50 रुपये है। रिटेलर इसपर आठ से दस रुपये मार्जिन रखकर साठ रुपये में बेच रहे हैं। रोजाना मेरे यहां से 10000 पीस नारियल बिकता है। शहर ही नहीं बिहार और आसपास के कस्बों से दुकानदार नारियल खरीद की ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय तरबूजा और खरबूजा भी आ गया है। इसकी डिमांड भी जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

मंडी स्थित दुकानदार मोनू कुमार मद्धेशिया ने बताया कि तरबूजा और खरबूजे की भी खपत बढ़ने से हम लोग रोजाना इसे मंगा रहे हैं। ज्यादातर तरबूजा और खरबूजा बाराबंकी से आ रहा है। हमारे यहां से बिहार, निचलौल और महरागंज के खरीदार आ रहे हैं। रोजाना तरबूजा करीब दस टन और खरबूजा करीब तीन टन बिक जाता है। तरबूज का थोक रेट 15 रुपये किलो जबकि में खरबूजा 35 रुपये किलो है। दुकानदार 10 रुपये के मार्जिन पर तरबूज को 50 रुपये किलो और खरबूजे को 45 रुपये किलो बेच रहे हैं।
-
अंबिकापुर का खीरा सबसे मंहगा
खीरा व्यापारी रविंद्र सिंह ने बताया कि खीरा की डिमांड बाजार में ज्यादा है। हम लोग खीरा अंबिकापुर, बनारस और इलाहाबाद से मंगा रहे हैं। अंबिकापुर का खीरा सबसे अच्छा माना जाता है। स्वाद और सेहत के लिए सबसे बेहतरीन है। इसकी कीमत 14 से 15 रुपये किलो है, जबकि रिटेल में इसे तीस से चालीस रुपये किलो दुकानदार बेच रहे हैं। वहीं दूसरी जगह का खीरा आठ से सात रुपये किलो भी बिक रहा है। कचहरी में रोजाना अपने केस के सिलसिले में आने वाले दूर दराज के ग्रामीणों और शहरवासियों को बिना चीनी वाला और चीनी वाला शरबत पिलाने के लिए ठेले वाले एक दुकानदार हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग बेल यही लोकल से खरीदते हैं। मैंने यही पास में दो पेड़ों को खरीद लिया है। उसी से बेल लाकर ग्राहकों को बेल का शरबत बनाकर बेचता हूं। वह बड़ा गिलास 20 रुपये और छोटा गिलास 10 रुपये में बेचते हैं।
विज्ञापन

-
फल थोक रेट फुटकर
नारियल 48 पर पीस 60 पर पीस
तरबूजा 15 प्रति किलो 20-25 प्रति किलो
खरबूजा 30-35 प्रति किलो 40-45 प्रति किलो
खीरा 14-15 प्रति किलो 30-40 प्रति किला
बेल 15 प्रति किलो 20-25 प्रति किलो
-
क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद
मेडिकल कॉलेज के डाॅ. एचके मिश्रा ने बताया कि मौसमी फल गर्मियों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल इलेक्ट्रोलाइट होता है, जो पानी की कमी दूर करता है। साथ ही यह डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसको पीने से शरीर को उर्जा मिलती है। तरबूज, खरबूजा और बेल में फायबर और कई तरह के मिनिरल होते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। फायबर पेट के पाचन शक्ति को दुरुस्त रखता है। साथ ही उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि ठेले और दुकान पर कटे हुए फल न खाएं। गमिर्यों में धूल उड़कर उसपर बैठता है। पता नहीं किस पानी से उसे धुलते है। जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें