फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीएसए व लिपिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रबंधक संघ ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक मंगलवार को रामनाथ देवरिया में हुई। इसमें मृत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में शामिल लोगों ने विभाग के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष अजय मिश्र ने कहा कि शिक्षक कृष्णमोहन सिंह की मौत के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी और लिपिक सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई, तो संघ बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मणि, महामंत्री राजीव कुमार मिश्रा, अभय निगम, विपिन शर्मा, बागेश्वरी मिश्र, धनंजय त्रिपाठी, जनार्दन चौहान, देवेश मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें