फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीएसए का मोबाइल ले गई गोरखपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के शिक्षक कृष्णमोहन सिंह के आत्महत्या प्रकरण में गोरखपुर पुलिस सोमवार की देर शाम बीएसए कार्यालय पहुंची थी। पुलिस अपने साथ बीएसए का मोबाइल फोन ले गई है। इसकी चर्चा मंगलवार को विभाग में होती रही।
विज्ञापन

कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के शिक्षक कृष्णमोहन सिंह ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर लिया था। शिक्षक ने बीएसए और उनके एक पटल सहायक पर उनके प्ररकण को निपटाने के लिए 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। शिक्षक ने अपने सुसाइड नोट में 16 लाख रुपये देने की बात कही थी। साथ ही चार लाख रुपये और मांगने का आरोप लगाया था। इस पर बीएसए, उनके पटल सहायक और एक अज्ञात व्यक्ति पर गुलरिहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस प्रकरण में गुलरिहा सोमवार को बीएसए कार्यालय पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बीएसए का फोन अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद लेकर गोरखपुर चली गई। पुलिस के आने और फोन लेने की चर्चा पूरे दिन होती रही। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें