फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ पर घर वापसी की राह मुश्किल, ट्रेनों में जगह नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली, मुंबई, पंजाब और गुजरात समेत दूसरे प्रदेशों से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। सामान्य कोच में भी पैर रखने तक की जगह नहीं है।
विज्ञापन

बसों में भी सीटें नहीं मिलने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। छठ पर्व को देखते हुए रेलवे की ओर से महानगरों से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे ये इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। देवरिया और भटनी के लिए सीधे ट्रेन नहीं मिलने पर कई यात्रियों को दूसरे स्टेशनों से ट्रेन बदलकर आना पड़ रहा है। सामान और बच्चों के साथ ट्रेन बदलने में उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। त्योहार के चलते बसों में भी सीटें नहीं मिल रही हैं, जिससे परिवार के साथ सफर करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। भटनी रेलवे स्टेशन पर काशी एक्सप्रेस से पहुंचे विजयीपुर निवासी सुमेश्वर सिंह, अभिषेक यादव, मोतीलाल, भगवान प्रसाद और त्रिलोकी यादव ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले टिकट कराया था। इसके बावजूद ट्रेन में भीड़ के कारण बैठकर सफर करना पड़ा। इससे उनकी तबीयत भी खराब हो गई। उन्होंने रेल प्रशासन से स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
वहीं, ओडिशा से मौर्य एक्सप्रेस से पहुंचे चमुखा गांव निवासी जगदीश भगत, सत्यनारायण कुशवाहा और सदानंद कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने वेटिंग टिकट लिया था। उम्मीद थी कि यात्रा से पहले टिकट कन्फर्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे घर पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि छठ पर्व के चलते बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें