फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिजन ने शव पुलिस चौकी पर रखकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मायापुर गांव निवासी राजू ठाकुर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शव गांव पहुंचने के बाद दोपहर करीब तीन बजे लोग उसे भिंगारी बाजार पुलिस चौकी पर रखकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

परिजन आरोपियों के एनकाउंटर और डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
परिजनों के अनुसार, रविवार रात राजू ठाकुर को इंजेक्शन लगवाने के बहाने बुलाकर करौंदा शराब की दुकान के पास ले जाया गया, जहां कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ ले गए, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार दोपहर शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। शव पहुंचने के बाद परिजन और ग्रामीण उसे लेकर भिंगारी बाजार पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें