फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दैनिक जीवन की जरूरतों को सरल बनाने में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान

Sun, 01 Mar 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में छात्रों ने स्मार्ट विलेज, भूकंप अलार्म, ग्रीन हाउस, जलचक्र, हायडोलिक ब्रिज, राकेट लांचर, ज्वालामुखी के मॉडल प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विज्ञान की उपयोगिता की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दैनिक जीवन की जरूरतों को सरल बनाने में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने कहा कि आज के परिवेश में मानव जीवन के लिए विज्ञान अति आवश्यक है। बच्चों ने जिन मॉडलों को प्रदर्शित किया वह बहुत ही काबिले तारीफ है, इस तरह के आयोजन से बच्चों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण मजबूत होता है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में इस उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र हमेशा ही अपने शैक्षिक कार्यक्रमों व गतिविधियों के लिए जनपद में आगे रहते हैं। प्रधानाध्यापक जयकिशुन ने कहा कि बच्चों ने आज जो भी मॉडल प्रस्तुत किये हैं उसके लिए बधाई के पात्र हैं, हर सामाजिक गतिविधियों में इनकी रूचि बनी रहती है। यह ज्ञान इनके लिए आगे बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर चंदन गुप्ता, उग्रसेन सिंह, सुधीर मिश्र, अमीर चंद चौहान, राजीव मिश्र, सत्येन्द्र सिंह, बृजेश द्विवेदी, सुधाकर मिश्र, प्रमोद पांडेय, सुनीता यादव, रुद्र नारायण, दिलीप गोंड, जितेंद्र यादव, धीरेंद्र द्विवेदी, रविप्रकाश, रणविजय सिंह, रंजना, रवि प्रताप, अमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें