फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुंडेरा गांव में थमा डायरिया का प्रकोप

Sun, 05 Oct 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ख़राब मौसम की चलते नहीं हो सका दवा का छिड़काव, गांव में पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन



प्रभावित गांव में महिला की मौत के बाद तेजी से बढ़ा था संक्रमण



संवाद न्यूज एजेंसी

देसही देवरिया। डायरिया रोग से प्रभावित मुंडेरा उर्फ देउरवा गांव में शनिवार को कोई नया मरीज सामने नहीं आया। खराब मौसम की वजह से स्वास्थ्य टीम दवा का छिड़काव नहीं करा सकी।हालांकि गांव में लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

क्षेत्र के मुंडेरा उर्फ देउरवा गांव में 28 सितंबर को श्रीकिशुन प्रसाद का परिवार संक्रामक रोग डायरिया की चपेट में आ गया। इससे इनकी पत्नी रंभा देवी (60) की मौत हो गई। इसके बाद गांव में डायरिया रोग तेजी से फैल गया। बच्चों सहित गांव के 13 लोग इसकी चपेट में आ गए। शुक्रवार को मामले की जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य टीम ने गांव में जाकर रोकथाम के उपाय शुरू किया। शनिवार को गांव में कोई नया मरीज सामने नहीं आया। स्वास्थ्य टीम गांव में छिड़काव कराने वाली थी। लेकिन, खराब मौसम की वजह से छिकाव नहीं हो सका। हालांकि स्वास्थ्य टीम गांव में लोगों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। कुछ स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से बात कर उनका हाल जाना और बचाव के एहतियातन उपाय अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






डायरिया रोग से प्रभावित मुंडेरा उर्फ देउरवा गांव में शनिवार को संक्रमित कोई नया मरीज नहीं मिला। गांव पर नजर रखी जा रही है। खराब मौसम की वजह से दवा का छिड़काव नहीं हो पाया है। स्वास्थ्यकर्मी गांव में लोगों का हाल जानने पहुंचे थे।

डॉ शुभलाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी पिपरा दौलाकदम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें