बरहज। क्षेत्र के लहछुआं गांव निवासी रणजीत, विवेक और चंद्रशेखर गौरा स्थित नर्वदेश्वर घाट पर जल भरने गए हुए थे। जहां नदी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को डीएम दिव्या मित्तल ने तीनों मृतकों के परिजनों से मिलकर राहत सामग्री दिया। जबकि आर्थिक मदद के लिए आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये का संतुष्टि पत्र दिया।
डीएम दिव्या मित्तल, उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी के साथ लहछुआं गांव पहुंचीं। उन्होंने रणजीत, विवेक और चंद्रशेखर के परिवार के लोगों को सहयोग धनराशि दिलाने का संतुष्टि पत्र देते हुए खाने-पीने का सामान, सोलर लाइट आदि सामान दिए। डीएम ने परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, इंस्पेक्टर राहुल सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद