फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कंपनी के मैनेजर-एजेंट मिलकर डकार गए किस्त की रकम, कर्ज की बोझ से दबीं 80 महिलाएं

Tue, 10 Mar 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा/बाघौचघाट। पथरदेवा कस्बे में संचालित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के ब्रांच मैनेजर, फील्ड अफसर और एजेंटो ने मिलकर क्षेत्र की 80 गरीब महिलाओं के लोन की जमा किस्त भी डकार ली है। महिलाएं लोन का किस्त तो समय से जमा की हैं, लेकिन मैनेजर व एजेंटों ने किस्त की रकम खुद रख ली। किस्त समय से जमा नहीं होने से इन पर मूलधन के साथ 28-40 प्रतिशत ब्याज की राशि का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पथरदेवा क्षेत्र की बड़ी ग्रामीण आबादी को देखते हुए भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी ने अपना एक कार्यालय पथरदेवा कस्बे में खोला है। इस कंपनी ने विकास खंड के लगभग सभी 69 गावों में अपना जाल फैला रखा है। इसके एजेंटों ने गांवों में कमजोर वर्ग की महिलाओं को अपना निशाना बनाकर उनको आसान केवाईसी प्रकिया के जरिए ऋण प्रदान कराया। फिर कंपनी के मैनेजर और एजेंटों ने मिलीभगत कर महिलाओं से लोन की साप्ताहिक किस्त बनाकर वसूली किया, लेकिन उस रकम को कंपनी में जमा नहीं किए। धीरे-धीरे कंपनी का कर्ज महिलाओं के जी का जंजाल बन गया। पति रकम चुकाने के लिए परदेश जाकर रुपये भेजते हैं, इधर महिलाएं मजदूरी कर किस्त जमा करती रहीं और मैनेजर-एजेंट मिलकर किस्त की रकम को हड़पते रहे।
कर्ज चुकाने में बढ़ता गया कर्ज
एक कंपनी का कर्ज चुकाने के लिए दूसरे से कर्ज लिया फिर तीसरे से लिया। लेकिन कर्ज खत्म होने की बजाय बढ़ता गया। अभी तक चार लाख कर्ज ले चुकी हूं। जो किस्त एजेंट को जमा किया है, वह उसे भी हड़प लिया है।
विज्ञापन

विंदू देवी, श्यामपट्टी सिधावें
कंपनी से लिया गया कर्ज जी का जंजाल बन गया है। जो भी किस्त जमा किया गया है, उसे भी एजेंटों ने हड़प लिया है। कर्ज चुकाने के चक्कर में खेत भी रेहन रखना पड़ा है ।
रेशमा देवी, बरईपट्टी
जब देखो तब एजेंट दरवाजे पर पहुंच जाता था। उल्टा-सीधा बोलता था। जबसे पता चला है कि एजेंट किस्त नहीं जमा किया है तबसे चिंता से तबीयत खराब हो गई है । अब खाना-पानी भी ठीक नहीं लग रहा है।
-नरगिस, मलसी
मैनेजर सहित आठ लोगों पर दर्ज प्राथमिकी की विवेचना की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह, थाना प्रभारी तरकुलवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें