देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 126 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा व अन्य वाहनों की जांच की। वैध कागजात वाले ई-रिक्शा पर नंबरिंग की गई, वहीं बिना हेलमेट बाइक चलाने, तीन सवारी बैठाने तथा कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड व बस स्टैंड के पास सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ब्यूरो