फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजकीय सम्मान के साथ हुआ कमांडो का अंतिम संस्कार

Wed, 15 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सहोदर पट्टी में जवान को सलामी देते सीआरपीएफ कमांडें
विज्ञापन
अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, लोगों ने लगाए अमर रहें के नारे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देसही देवरिया। सहोदरपट्टी गांव निवासी एवं सीआरपीएफ में कोबरा कमांडो ऋषिकेश सिंह (33) का मंगलवार की सुबह पैतृक गांव स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जवानों ने साथी को जब मातमी धुन में सलामी दी तो माहौल गमगीन हो गया। मौजूद लोगों ने ऋषिकेश अमर रहें, भारत माता की जय का जयघोष किया तो लोगों का सीना फक्र से चौड़ा हो गया।

महुआडीह क्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव के ऋषिकेश सिंह (33) वर्ष 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती होने के बाद इस समय कोबरा कमांडो के पद पर तैनात थे। करीब 18 माह पहले उनकी तबीयत खराब हुई। जांच में पता चला कि उन्हें लीवर कैंसर है। लंबे इलाज के बाद रविवार की रात करीब 11:30 बजे मुंबई के टाटा कैंसर हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

उनके शव को मुंबई से विमान से लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया। वहां से विशेष वाहन से शव को सहोदरपट्टी लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। शव के साथ आए सीआरपीएफ के जवानों ने शव पर तिरंगा ओढ़ाकर पुष्प गुच्छ अर्पित कर जवान का सम्मान किया। इसके बाद शव यात्रा निकाली गई। इसमें लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर जवानों ने मातमी धुन बजाकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। बड़े बेटे अभिनव प्रताप सिंह (6) ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी तो सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


..




- सीआरपीएफ जवानों ने दी सलामी



सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट चंद्रसेन चौधरी (63 बटालियन अयोध्या ) की अगुवाई में 25 जवानों की टोली शव के साथ मंगलवार की सुबह पांच बजे सहोदरपट्टी गांव पहुंची। तिरंगा के साथ शव को गंडक नदी पर ले जाया गया। वहां जवानों ने सलामी दी। इस दौरान इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह, मनोहर आदि जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें