फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तालाब से उतराया मिला छात्रा का शव

Wed, 15 Oct 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। क्षेत्र के एक गांव के ताल में मंगलवार को एक किशोरी का शव उतराया हुआ मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार की देर शाम को घर से गायब हो गई। परिजन रातभर तलाश करते रहे, मगर सुराग नहीं मिला। मंगलवार को गांव के पश्चिम स्थित ताल में उसका शव उतराया देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मां ने शव की पहचान की। मां के अनुसार सोमवार को घर लौटने पर देखा कि किशोरी मोबाइल पर एक युवक से बात कर रही थी। इस परउसे डांटा और युवक को भी फटकार लगाई। इसके बाद किशोरी गायब हो गई। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें