फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ महापर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लोक आस्था के महापर्व छठ का उल्लास शहर से लेकर गांवों तक छाने लगा है। चार दिवसीय महापर्व का शुभारंभ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ होगा। पर्व को लेकर घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। वहीं, छठ घाटों पर साफ-सफाई के साथ वेदियां बनाने का काम भी पूरा कर लिया गया है।
छठ महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को व्रती नहाय-खाय की परंपरा निभाएंगी। इस दिन स्नान के बाद शुद्धता के साथ अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। शनिवार को खरना होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।
रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे बने घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की जाएगी। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती पारण कर व्रत पूरा करेंगी।
विज्ञापन

पर्व को लेकर घरों में छठी मइया के गीत गूंजने लगे हैं। महिलाएं पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बांस के सूप, दउरा, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री की मांग बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार से बाजार में भीड़ बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें