फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चकमा देने वाला पवन दबोचा गया

Fri, 28 Mar 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। 17 मार्च को वीडियो वायरल कर लापता होने वाले पवन कुमार यादव को उसके घर से पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्त में ले लिया ।
उसका आत्महत्या करने की झूठी सूचना देकर पुलिस को परेशान करने के आरोप में चालान किया गया है। पुलिस सर्च ऑपरेशन में खर्च रकम की वसूल भी करेगी।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के चिलवन मोहान गांव के रहने वाले सुरेश यादव का 27 वर्षीय बेटा पवन कुमार यादव 16 मार्च को चाचा के चार पहिया वाहन से सेमरा पुल पर पहुंचा, वहां उसने आत्महत्या कर करने की धमकी भरा वीडियो बनाकर परिवार के लोगों को भेज दिया। 17 मार्च को उसके पिता ने मदनपुर पुलिस को बेटे के आत्महत्या करने की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस सेमरा पुल से चार पहिया वाहन और मोबाइल फोन बरामद की पवन की तलाश के लिए पुलिस एसडीआरएफ की टीम बुलाई। नदी का तीन दिन तक सर्च कराया गया। पुलिस और परिजनों को 10 दिन से चकमा दे रहा पवन 26 मार्च को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती था। सूचना मिलने पर पुलिस बुधवार को मेडिकल कॉलेज गई, लेकिन तब तक वह मेडिसिन विभाग से डिस्चार्ज होकर चंपत हो गया।
विज्ञापन

मदनपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी को गलत सूचना देकर प्रशासन को परेशान करने के आरोप में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें