कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे पर जली कार की फोटो, संवाद
- फोटो : करौंदीकला के गंगापुर कला गांव में रोते-बिलखते परिजन।
सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे पर रविवार की सुबह चालू करते ही कार में आग लग गई। कार में सवार परिजनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अगस्तपार गांव निवासी सुशील यादव सोनूघाट चौराहे पर करीब 30 साल से मिठाई की दुकान चलाते हैं। चौराहे के मुख्य तिराहे पर अपना आवास बनवाकर रहते हैं। रविवार की सुबह अपने परिवार के साथ बरहज स्नान करने जाने वाले थे।
सुबह परिजन कार में सवार हुए जैसे ही उन्होंने कार चालू किया तो कार में आग आग लग गई। आनन-फानन में कार में सवार परिजनों को उतारा गया।
तब तक आग में कार धू-धू कर जलने लगी। आग के लपटों को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड और पीआरबी 112 पहुंच गई। कुछ देर में बाद आग पर काबू पा लिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते कार में बैठे लोगों को नहीं निकाला गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।ं