फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरिया काटते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 14 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सुरहां गांव में रविवार दोपहर ग्राइंडर मशीन से सरिया काटते समय करंट की चपेट में आने से रुदल नामक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर देर शाम परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के सुरहां गांव निवासी राजा प्रसाद के दो बेटों में रुदल प्रसाद बड़ा बेटा था। जानकारी के अनुसार रुदल का गांव के मुख्य मार्ग के किनारे मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। रुदल रविवार दोपहर में ग्राइंडर मशीन से सरिया काट रहा था। इसी बीच तार में कट होने से वह बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाने की सलाह दी। जिसपर परिजन और ग्राम प्रधान दिनदयाल यादव रुदल को आनन-फानन में लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद पत्नी अनीता देवी, छह वर्षीय बेटा अजय कुमार, पांच वर्षीय बेटी आरुषि कुमारी, तीन वर्षीय बेटी आरुही का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं दो वर्षीय बेटा गुगुल सबको रोते-बिलखते देख रोए जा रहा था। इस हृदय विदारक घटना से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।
उधर, पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को जैसे रुदल का शव गांव पहुंचा पत्नी शव से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगी। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। देवरिया पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को साैंप दिया है। 1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें