फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुष्कर्म के आरोपी होमगार्ड के भाई ने पुलिस पर लगाया साजिश करने का आरोप

Thu, 22 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। घर से नाराज होकर निकली किशोरी को लिफ्ट देने के बहाने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार होमगार्ड मोहनपट्टी गांव निवासी शंभू पासवान के भाई नन्हें पासवान ने महुआडीह पुलिस पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मानवाधिकार आयोग में शिकायत की। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की किसी वरिष्ठ अफसर से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

नन्हे का आरोप है कि पुलिस इस मामले में किशोरी व उसके कथित प्रेमी को बचाने के लिए उसके भाई को ही फंसा रही है। इस संबंध में सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि होमगार्ड पर पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई हुई है। होमगार्ड का भाई जो आरोप लगा रहा है उसकी भी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें