चनुकी। छोटी गंडक नदी में एक वृद्ध का शव उतराया मिला। कुछ लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते परिवार जनों का रो-रो के बुरा हाल है ।
बताया जा रहा है कि लार थाना क्षेत्र के गढ़वा खास टोला निवासी गणेश उम्र 55 वर्ष दो दिन पहले घर निकले थे। बृहस्पतिवार को गांव के सामने छोटी गंडक नदी में उनका शव गंडक नदी के किनारे पड़ा था। गांव के कुछ लोग उधर टहलते हुए गए तो देखे कि एक शव पड़ा है गांव के लोग नदी के किनारे पहुंच पुलिस को सूचना दिया। मौके पहुंची पुलिस शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही मृतक की पत्नी सोनी देवी और पुत्र राजकुमार, कन्हैया, अनिल, अजय और बेटी सरोज, गुड्डी, निशा, नीतू और नैना का का रो-रो के बुरा हाल है ।
इस संबंध में मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने वृद्ध कैसे गंडक नदी में डूबा जांच करने के बाद ही पता चलेगा।