फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की हत्या कर कब्रिस्तान की झाड़ी में फेंका शव

Wed, 18 Dec 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के कपरवार के झींगुर शाह बाबा मजार के निकट कब्रिस्तान की झाड़ी में मंगलवार की सुबह हत्या कर फेंके गए युवक शव मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान न होने पर पुलिस शव को थाने लाई। दोपहर बाद किसी तरह उसकी पहचान कपरवार के बिनोवापुरी निवासी सुनील 28 वर्ष पुत्र नेबूलाल के रूप में हुई। सुनील की पत्नी और भाई ने शिनाख्त की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल भी बरामद हुआ। कपरवार के कुछ लोग रुद्रपुर मार्ग स्थित झींगुर शाह बाबा मजार के निकट सुबह कब्रिस्तान की ओर गए थे। जहां झाड़ी में एक अर्द्धनग्न शव देखा। लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सीओ आदित्य कुमार गौतम, इंस्पेक्टर राहुल सिंह, चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिले चप्पल और मोबाइल से पत्नी और भाई ने शव की पहचान सुनील के रूप में किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनील की निर्मम तरीके से हत्या किया गया था। सुनील के पीठ, पेट, सिर, चेहरे पर गहरे जख्म के निशान थे, जबकि पहचान छिपाने के लिए ईंट से प्रहार कर चेहरा विकृत कर दिया गया था। सुनील की हत्या की चर्चा पूरे दिन होती रही। मामले को पुलिस कई एंगल से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने ससुराल से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
खुलासे के लिए लगाई गई एसओजी
सुनील की दोपहर तक पहचान नहीं हाे सकी थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मोबाइल और चप्पल मिला। जानकारी होने पर खुलासे के लिए एसपी डॉ.संकल्प शर्मा ने स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया है। शाम तक पुलिस सुनील की हत्या के तह तक नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें