फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रसोईया के घर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लार क्षेत्र के चौमुखा गांव का मामला, एक दिन पहले पुणे से लौटा था युवक
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस रसोईया की बेटी और बेटे से कर रही पूछताछ
लार। पुणे से एक दिन पहले घर लौटे युवक का शव शनिवार को पड़ोस के एक रसोईया के घर में मिला। उसके गले पर निशान मिले हैं। घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कमरे की गहनता से जांच की। इस मामले में पुलिस रसोईया की बेटी और बेटे को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना को लेकर ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा हैं।
जानकारी के अनुसार, लार क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी 19 वर्षीय मुकेश कुमार उर्फ भोला पुत्र स्व.श्रीकिशुन पुणे में रहकर काम करता था। शुक्रवार को वह घर आया था। शनिवार को गांव में घूम लोगों से कुशल क्षेम पूछ रहा था। इसी बीच पड़ोस के अखिलेश प्रसाद के घर में उसका शव मिला। अखिलेश का कहना है कि घटना के दौरान परिवार के सदस्य अपने काम पर गए थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई निकेश और बहन ज्योति है। निकेश घर पर ही रह कर मजदूरी करता है। छोटे बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही मां उर्मिला देवी बदहवास होकर गिर पड़ीं। प्रभारी एसओ संतोष यादव ने बताया कि शव तख्ते पर मिला है। जांच की जा रही है। शव मिलने की जानकारी पर दोपहर में फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। कमरे की जांच कर साक्ष्य एकत्रित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन

..
कोट

युवक का शव तख्ते पर मिला है। गमछा कूंडे से लटका हुआ था। गले पर निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तीन लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

-दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर





मोबाइल खोलेगा घटना का राज

पुलिस ने मुकेश के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। काल डिटेल खंगाली जा रही है। व चर्चा है कि युवक अक्सर फोन पर किसी से लंबी बात करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें