फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेट्रोल भरवाने जा रहे बुजुर्ग की बाइक में कार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 03 May 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा चौराहे की घटना, मृतक एयरफोर्स के फ्लाइट लेफ्टिनेंट पद से हुए थे रिटायर्ड
विज्ञापन

- मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को लिया कब्जे में, केस दर्ज

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा चौराहे के पास पेट्रोल भरवाने जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की बाइक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक एयरफोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट पद से रिटायर्ड हुए थे। उधर, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिलवार बुजुर्ग निवासी नरेश मिश्रा 70 तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। वह करीब छह-सात साल पहले ही एयरफोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट पद से रिटायर होकर गांव लौट आए। शनिवार की सुबह नरेश मिश्रा अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने सोनूघाट जाने की बात कहकर घर से निकले। वह अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा चौराहे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक टक्कर के दौरान नरेश मिश्र की बाइक कार में जा फंसी। उधर, तेज टक्कर होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल नरेश मिश्रा को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा पत्नी आशा मिश्रा शव से लिपटकर रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। मृतक के भाई सुरेश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।

इनसेट.....
घर में चल रहा था मंगल गीत, तब तक आ गई मौत की सूचना
- मृतक के पोते की पांच मई को ही जानी थी बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिलवार बुजुर्ग निवासी मृतक के पोते की दो दिन बाद 5 मई को बरात जानी थी। शनिवार को ही अहिल्यापुर आदिशक्ति पीठ स्थान पर रामचरित मानस का पाठ होना था। घर में मंगल गीत चल रहा था, तभी मौत की खबर आ पहुंची। पलभर में ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में चहुंओर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि अहिलवार बुजुर्ग निवासी मृतक नरेश मिश्रा के भतीजे मुरलीधर मिश्रा के बेटे गौरव मिश्रा की 5 मई को बरात जानी थी। तिलक की रस्म पूरी हो गई थी। घर में रिश्तेदारियों से आई महिलाएं और परिवार की महिलाएं मिलकर मंगल गीत गुनगुना रही थीं। उधर, पुरुष वर्ग अहिल्यापुर आदिशक्ति पीठ पर शाम से शुरू होने वाले रामचरित मानस पाठ की तैयारी में जुटा हुआ था। तभी एकाएक नरेश मिश्रा के दुर्घटना में मौत की खबर आ पहुंची। जैसे ही उनके मौत की खबर लगी परिवार के सभी पुरुष दौड़ते-भागते घटना स्थल की तरफ भाग निकले। मृतक के बेटे रजनीश मिश्रा दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। जैसे ही उन्हें पिता के मौत की खबर लगी वह गांव आ पहुंचे। सायंकाल जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मां-बेटे की करुण क्रंदन चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि नरेश मिश्रा बहुत ही मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें