फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समय पर पहुंची एंबुलेंस, ऑक्सीजन सपोर्ट से महिला की बची जान

Sun, 08 Feb 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता से एक बुजुर्ग महिला की जान बच गई। ठाकुर देव भलुअनी ब्लॉक गांव निवासी 80 वर्षीय रामदाई देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट भगवान दास और ईएमटी सर्वेश कुमार ने महिला को तुरंत एंबुलेंस में शिफ्ट कर प्राथमिक उपचार शुरू किया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए ईएमटी ने ऑक्सीजन सपोर्ट दिया।
रास्ते में मरीज की स्थिति को देखते हुए ईएमटी ने 108 ईआरसीपी कंट्रोल रूम डॉक्टर से परामर्श लिया। डॉक्टर ने दवा देने और ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने की सलाह दी। कुछ देर बाद महिला की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद महिला को सुरक्षित रूप से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा की त्वरित कार्रवाई और ईएमटी की सूझबूझ की सराहना की। समय पर ऑक्सीजन मिलने से बुजुर्ग महिला की जान बच सकी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें